राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर- मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी में जल जीवन मिशन के तहत गठित राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न जल प्रदाय योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जल प्रदाय योजनाओं की निविदा की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत और सम्मानित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल प्रदाय योजनाओं के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। इसी तरह से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण परियोजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर ग्राम पंचायतों द्वारा इन जल प्रदाय योजनाओं के संधारण करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों के 361 ग्रामों में हर घर जल प्रदाय करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 22 ग्राम पंचायतों के 94 ग्रामों के पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाकर ग्राम पंचायतों को जल प्रदाय योजनाओं का हस्तांतरण कर दिया गया है। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष समिति की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश की विभिन्न स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें कबीरधाम जिले के धमकी बम्हनी समूह जल प्रदाय योजना, बलौदाबाजार जिले के खर्वे समूह जल प्रदाय योजना, बालोद जिले के कनेरी समूह जल प्रदाय योजना, कबीरधाम जिले के रंेगाखार समूह जल प्रदाय योजना, दुर्ग जिले के निकुम समूह जल प्रदाय योजना, दुर्ग जिले के अंजोरा ढ़ाबा समूह जल प्रदाय योजना, बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी समूह जल प्रदाय योजना, दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसाखुर्द-भटगांव समूह जल प्रदाय योजना, गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा समूह जल प्रदाय योजना से जल जीवन मिशन के तहत जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से विभिन्न गांवों की बसाहटों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री आलोक कटियार, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनसम्पर्क विभाग और भारत सरकार जल शक्ति और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...