मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने विद्युत अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। पिछले दो वर्षों में जिले को पावर हब के रूप में विकसित किया गया है, जिससे बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण प्रणाली में नई मजबूती आई है। इसके परिणामस्वरूप शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। राज्य सरकार ने हर्राडांड में प्रदेश का पांचवां 400/220 केवी उच्च क्षमता वाला विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने को स्वीकृति दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह उपकेंद्र न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, फरसाबहार और झिक्की-बगीचा में 132/33 केवी उपकेंद्रों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। वहीं सलिहाटोली, विपतपुर, भगोरा, समडमा, मैनी, पालीडीह, खुटेरा और चेटवा में 33/11 केवी सब-स्टेशन के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी परियोजनाओं के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
जिले के कुनकुरी विकासखंड में मुख्यमंत्री की पहल पर मिनी डिपो स्टोर स्थापित किया गया है, जिससे खराब या जले हुए ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन के लिए दूरस्थ भंडारों पर निर्भरता समाप्त हो गई है। इससे समय और लागत की बचत हो रही है तथा विद्युत आपूर्ति जल्दी बहाल हो रही है। प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए कुनकुरी में वृत्त कार्यालय, संभागीय कार्यालय, एसटीएम संभागीय कार्यालय, सतर्कता संभागीय कार्यालय, वितरण भंडार और उप-संभागीय कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इन कार्यालयों से निगरानी, रखरखाव और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार हुआ है।
जिले में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की लो वोल्टेज समस्या को हल करने के लिए 117 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों और लघु उद्योगों को भी स्थिर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल रहा है। जशपुरवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विद्युत ढांचे में सुधार और नई परियोजनाओं ने न केवल बिजली व्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विकास को नई गति दी है। यह पहल जशपुर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...