झारखंड के मांझी समाज के धनंजय कुमार ने गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बरम को डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षा दिलाने के लिए गोड्डा से 1176 किलोमीटर स्कूटी चलाकर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न् पहाड़ी-मैदानी रास्तों को पार किया। 11 सितंबर को परीक्षा संपन्न होने के बाद वह स्कूटी से ही झारखंड के लिए रवाना होंगे।
धनंजय ने कहा कि सोनी छह महीने की गर्भवती हैं। ऐसे में इतना लंबा सफर आसान नहीं था, मगर परीक्षा दिलाना भी जरूरी था। दरअसल, ट्रेन बंद हैं और किराये के वाहन से आने में करीब 30 हजार रुपये का खर्चा आ रहा था। ऐसे में हम दोनों ने तय किया कि दोपहिया वाहन से ही सफर तय किया जाए। 28 अगस्त को गांव से निकले और 30 अगस्त को ग्वालियर पहुंच गए। सोनी से जब पूछा गया कि गर्भावस्था के बावजूद इतनी परेशानी झेलने का निर्ण्य क्यों किया तो उसने अपनी कोख पर हाथ रखा और मुस्कुरा कर कहा ‘इसी के लिए तो सब कर रहे हैं। भाग्यशाली हूं, जो इतना प्यार करने वाला पति मिला।”
धनंजय ने बताया कि दोपहिया से इतना लंबा सफर करने से बहुत लोगों ने मना किया। काफी हद तक वे सही भी थे। रास्ते में तेज बारिश होने पर हम एक पेड़ के नीचे दो घंटे तक खड़े रहे। बिहार के भागलपुर से गुजरते समय बाढ़ का सामना करना पड़ा। विभिन्ना शहर व गांवों की बदहाल सड़कों से गुजरे। गड्ढों के कारण काफी परेशानी हुई। मुजफ्फरपुर में एक रात लॉज में और लखनऊ में एक रात टोल टैक्स बैरियर पर भी रुके।
धनंजय कैंटीन में खाना बनाने (बावर्ची) का काम करते थे, मगर बीते तीन माह से बेरोजगार हैं। ऐसे में स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी के जेवर 10 हजार रुपये में गिरवी रख दिए। इसके लिए मासिक 300 रुपये का ब्याज भी चुकाना होगा। धनंजय ने बताया कि एक तरफ के सफर में पेट्रोल पर करीब 3500 रुपये खर्च हो गए। धनंजय खुद 10वीं कक्षा भी पास नहीं हैं, लेकिन वे अपनी पत्नी को शिक्षक बनाना चाहते हैं। इसीलिए पत्नी डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन, द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही हैं।
गौर हो कि प्राइमरी के शिक्षक (पहली से आठवीं तक) के लिए दो वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा करना जरूरी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षाएं एक से 11 सितंबर तक आयोजित की जा रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...