Google Analytics Meta Pixel दिल्ली को Driverless Metro की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी - Ekhabri.com

दिल्ली को Driverless Metro की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की पहली चालकरहित ट्रेन सेवा सौगात दी है। उन्‍होंने ‘मजेंटा लाइन’  पर चालकरहित ट्रेन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से उद्घाटन किया। यह ट्रेन जनकपुरी वेस्ट-बॉटनिकल गार्डन को जोड़ती है। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ऑपरेशनल नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सर्विस भी लॉन्च की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार,  यह इनोवेशन सफर को आसान बनाने के नए युग की शुरुआत करेंगे। बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन पूरी तरह से एटोमैटिक है,  जो किसी भी मानवीय गलती की संभावना को खत्म कर देगी। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बॉटनिकल गार्डेन) पर ड्राइवरलेस ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर 2021 के बीच में चालक रहित ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है। मजेंटा लाइन पर जनकपुरी-बॉटेनिकल गॉर्डन कॉरिडोर पर 37 किलोमीटर के दायरे में इस सेवा की शुरुआत के साथ दिल्ली-एनसीआर के यात्री अत्याधुनिक सेवाओं का अपनी सहूलियत के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में 2025 तक 25 शहरों में मेट्रो चलाने का प्लान है। ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से 3 साल पहले मेजेंटा लाइन की शुरुआत हुई थी, अब इसी लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्यों की जरूरतों के लिए देश काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले तक भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन कोई भविष्य की तैयारी नहीं थी। इसके कारण शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग और पूर्ति में काफी अंतर आया। शहरीकरण को चुनौती ना माना जाए और अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। अटल जी के प्रयासों से दिल्ली को पहली मेट्रो मिली, जब हम सत्ता में आए तो सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी अब 18 शहरों में मेट्रो थी। 2025 तक 25 से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेन होगी। ऐसे बदलावों से आम लोगों के जीवन में बदलाव का संकेत है। पहले देश में मेट्रो को लेकर कोई नीति नहीं थी, लेकिन हमने तेजी से काम किया और शहरों के हिसाब से काम शुरू कर दिया।

Read Also  विमान में यात्री की बिगड़ी तबीयत, मोदी के मंत्री ने बचाई जान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अलग-अलग तरह की मेट्रो लाने पर काम हो रहा है। दिल्ली-मेरठ के बीच RRTS ट्रेन बन रही है, कुछ शहरों में मेट्रो लाइट आ रही है जहां सवारी की मांग कम हैं, मेट्रो नियो का भी काम चल रहा है। वॉटर मेट्रो पर भी काम हो रहा है, जहां बड़ी वाटर बॉडी हैं उन्हें इनसे जोड़ा जाएगा। कोच्चि में इसका काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उनहोंने कहा कि मेट्रो से प्रदूषण भी कम होता है, हजारों वाहन सड़क से कम हुए हैं जो जाम और प्रदूषण का कारण बनते थे। पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया के कारण मेट्रो कोच की लागत कम हो गई है, सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मेट्रो कोच भेजे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे ब्रेक लगाने पर ऊर्जा वापस ग्रिड में चली जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोबिलिटी कार्ड भी लोगों के वक्त को बचाने का काम करेगा। ऐसे कार्ड से लोगों का वक्त बचेगा और उन्हें फायदा होगा। हमारी सरकार ने देश की व्यवस्थाओं का एकीकरण किया और उसके लिए काम किया। वन नेशन-वन फास्टैग, वन नेशन-वन टैक्स, वन नेशन-वन पावर ग्रिड, वन नेशन-वन गैस ग्रिड, वन नेशन-वन हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, वन नेशन-वन राशन कार्ड, वन नेशन-वन एग्रीकल्चर मार्केट की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक मॉबिलिटी बढ़ाने के लिए बिक्री में टैक्स पर छूट दी गई है, अनियमित कॉलोनी को नियमित किया जा रहा है, पुरानी इमारतों को नई तकनीक से बनाया जा रहा है। दिल्ली में पुराने टूरिस्ट डेस्टिनेशन के अलावा अन्य नए स्थान बनाने पर काम चल रहे हैं। पीएम मोदी बोले कि दिल्ली में नया संसद भवन बन रहा है और नया वंदना पार्क बनाया जा रहा है।

Read Also  96 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं यह कार

देश की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर चलाई जानी हैं। पहले चरण में ड्राइवरलेस ट्रेन मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच दौड़ेगी। उसके बाद साल 2021 में पिंक लाइन में 57 किलोमीटर तक ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने की योजना है, जो मजलिस पार्क से शिव विहार तक की दूरी तय करेगी।

इस तरह से कुल 94 किलोमीटर तक ड्राइवरलेस ट्रेनें दौड़ाने की योजना है। आम मेट्रो ट्रेन की तरह ही ड्राइवरलेस ट्रेन में भी 6 कोच होंगे। दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस ट्रेन को एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि बताया है। डीएमआरसी पिछले करीब 3 साल से ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन का ट्रायल कर रहा था। दिल्ली मेट्रो ने पहली बार सितंबर 2017 को इसका ट्रायल शुरू किया था। ड्राइवरलेस ट्रेन में भी 6 कोच हैं। ड्राइवरलेस ट्रेन में 2,280 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। इसमें हर कोच में 380 यात्री सवार हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...