केंद्रीय गृहमंत्री ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रायपुर स्थित आंचलिक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। यह कार्यालय केंद्रीय सचिवालय भवन, तृतीय तल, डी-विंग, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर में स्थित है।
उद्घाटन के बाद छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की स्थिति पर समीक्षा बैठक शुरू हुई।









