Google Analytics Meta Pixel राज्योत्सव में दिखीं फलों और सब्जियों की अनोखी किस्में, आधुनिक खेती की जानकारी - Ekhabri.com

राज्योत्सव में दिखीं फलों और सब्जियों की अनोखी किस्में, आधुनिक खेती की जानकारी

रायपुर, 3 नवंबर 2026। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में उद्यानिकी विभाग का स्टॉल किसानों और आम नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां ऑर्किड, जरबेरा, गुलाब सहित विभिन्न आकर्षक फूलों की खेती से लेकर उन्नत किस्मों के फल और सब्जियों के उत्पादन की जानकारी दी जा रही है। विभाग के विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक तकनीकों से खेती करने और फूलों एवं फल-सब्जियों के उत्पादन के माध्यम से आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में किसानों को खेती के नए अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों, फूलों और सब्जियों का प्रदर्शन किया गया है। यहां प्रदर्शित उन्नत किस्मों को देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान और आगंतुक पहुंच रहे हैं। लोग उत्सुकता के साथ इनके उत्पादन, खेती की तकनीक और व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

स्टॉल में अमरूद की लखनऊ-49 और इलाहाबाद सफेदा, आंवला की एनए-4 और एनए-7, केले की जी-9, आम की तोतापरी, मौसंबी की फूले मौसंबी, नींबू की सीडलेस और कागजी लाइम, बेल की लंबी और गोमायाशी, संतरे की नागपुरी, पपीते की रेड लेडी तथा चीकू की कालीपत्ती और क्रिकेट बॉल किस्मों का प्रदर्शन किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी तिखुर-1 और इंदिरा अरवी-1 जैसी स्थानीय एवं उन्नत किस्में भी किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

रंगीन शिमला मिर्च और ड्रैगन फ्रूट ने खींचा ध्यान

राज्योत्सव में उद्यानिकी विभाग के स्टॉल पर रंगीन शिमला मिर्च की खेती विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां मल्चिंग पद्धति से उगाई गई पीली और लाल शिमला मिर्च के साथ शिमला मिर्च की इंद्राणी और बॉम्बे रेड ओरोवेल किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही करेला की वीएनआर-28, फूलगोभी की गिरिजा, पत्तागोभी की पूसा अगेती और परवल की राजेंद्र किस्म भी प्रदर्शनी में शामिल हैं।

Read Also  हाथियों के कारण दहशत में जी रहे ग्रामीण

स्टॉल में ड्रैगन फ्रूट, लंबा और गोल बेल, चालता, चकोतरा, नारियल, केला, आम, सेब बेर सहित विभिन्न फल एवं सब्जियों की किस्में भी प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा कच्ची हल्दी और अदरक की खेती से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। इन विभिन्न प्रजातियों को देखकर राज्योत्सव में पहुंच रहे नागरिक आश्चर्यचकित हो रहे हैं और इनके उत्पादन की तकनीक के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

फूलों की खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ किसानों को ऑर्किड, जरबेरा, गुलाब और अन्य व्यावसायिक फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ फूलों की व्यावसायिक खेती के विकल्पों से भी परिचित कराना है, ताकि वे अपनी आय के नए स्रोत विकसित कर सकें।

स्टॉल में किसानों को उन्नत किस्मों की खेती, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक और वैल्यू एडिशन के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। विभाग के माध्यम से किसानों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि आधुनिक तकनीकों और फसल विविधीकरण को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

राज्योत्सव में उद्यानिकी विभाग की यह प्रदर्शनी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन और फूलों की खेती के नए अवसरों से जोड़ रही है। साथ ही स्थानीय किस्मों और पारंपरिक फसलों को प्रोत्साहन देकर प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *