रायपुर, 12 जून 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के कन्वेंशन सेंटर में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया और कन्वेंशन सेंटर का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। इस मौके पर जिले को 223 करोड़ 88 लाख रुपये लागत के 66 विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय शासक और नारी सशक्तिकरण की मिसाल रही हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया और देश के अनेक तीर्थ स्थलों को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कन्वेंशन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह माह पूर्व भी कोरबा को 600 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य दिए गए थे और आज की सौगातों से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने ऐलुमिनियम पार्क की स्थापना के लिए पहल करने का आश्वासन दिया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई की जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
प्रमुख कार्य:
लोकार्पित विकास कार्यों में जल जीवन मिशन के तहत 11 गांवों में नल-जल योजना, 3 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन और 47 छात्रावासों-आश्रमों में सोलर पावर प्लांट शामिल हैं। भूमि पूजन कार्यों में 100 टीपीडी सालिड वेस्ट प्रोजेक्ट, सिटी बस डिपो-टर्मिनल, 100 बेड हॉस्पिटल में एसएनसीयू हॉल और अयोध्यापुरी तालाब का जल संरक्षण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना:
मुख्यमंत्री ने गुजरात से लंदन जा रही फ्लाइट के हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...