Google Analytics Meta Pixel यूपी चुनाव: सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हृदयाघात से मौत, बिजनौर में वोट कटने को लेकर भिड़े दो पक्ष - Ekhabri.com

यूपी चुनाव: सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हृदयाघात से मौत, बिजनौर में वोट कटने को लेकर भिड़े दो पक्ष

बिजनानौर/सहारनपुर। पश्चिमी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। बिजनौर में आठ विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं सहारनपुर में सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान कराया जा रहा है। चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। सहारनपुर में जहां एक पीठासीन अधिकारी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वहीं बिजनौर में वोट कटने को लेकर दो पक्ष मतदान केंद्र पर ही आपस में भिड़ गए। वहीं बिजनौर में 11 बजे तक कुल 24.51 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सहारनपुर में 11:00 बजे तक 27.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सरसावा में गांव ढिक्का के बूथ नंबर 117 के पीठासीन अधिकारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पीठासीन अधिकारी राशिद अली (55) सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव के निवासी थे तथा शिक्षक थे। बताया गया कि रविवार रात्रि में साढ़े आठ बजे के करीब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनका निजी कार चालक अन्य लोगों के साथ लेकर उन्हें सहारनपुर के मेडीग्राम अस्पताल में पहुंचा। जहां रात्रि 10 बजे उनको मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक पीठासीन अधिकारी के स्थान पर रिजर्व में तैनात किए गए अन्य कर्मचारी को रात्रि में ही पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दे दी गई थी। उधर, बिजनौर में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र और चांदपुर विधानसभा के गांव आजमपुर में वोट कटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक जा पहुंची। बताया गया कि दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...