दुर्ग/भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी परिसर में हुए हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी चेतन चंदेल और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब कार्यकर्ता डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए और वहां नारेबाजी शुरू कर दी।
डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग से शुरू हुआ विवाद, थाने तक पहुंचा मामला
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर वे स्मृति नगर चौकी पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें आवेदन देने और प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता उत्तेजित होकर नारेबाजी करने लगे।
चौकी परिसर में तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के निर्देशों को नजरअंदाज कर परिसर में ही प्रदर्शन करने लगे। वीडियो में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी देखी गई। इससे पहले चौकी प्रभारी और सुपेला थाना पुलिस ने भी समझाइश दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
वीडियो वायरल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्ज किया केस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। स्मृति नगर चौकी की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने चेतन चंदेल और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा और अनुशासनहीन व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
एक अन्य शिकायत भी जुड़ी, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
इसी मामले से जुड़ी एक अलग शिकायत में भूपेंद्र साहू (33) ने आरोप लगाया है कि अनुराग चंद्राकर और उनके स्टाफ ने कार में स्क्रैच लगाने की बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...