Google Analytics Meta Pixel अमेरिकी राजदूत ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश पर चर्चा - Ekhabri.com

अमेरिकी राजदूत ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश पर चर्चा

रायपुर, 5 जनवरी 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य के विकास, औद्योगिक निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।  

 

राजदूत गार्सेटी ने कहा, “छत्तीसगढ़ आना मेरे लिए एक सपना था। यहां की प्रकृति, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विविधता के बारे में मैंने काफी सुना था। राज्य के शांत और समृद्ध वातावरण ने मुझे प्रभावित किया। अब अमेरिका भी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में साझेदार बनेगा।”

 

निवेश के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने राजदूत को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों के लिए बनाए गए अनुकूल माहौल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है। चर्चा के दौरान गार्सेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में सरप्लस स्टेट है और यहां ऊर्जा, आईटी, लॉजिस्टिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

 

पर्यटन और सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर

मुख्यमंत्री ने गार्सेटी से कहा कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र, को अवश्य देखना चाहिए। गार्सेटी ने अपने परिवार के साथ बस्तर आने की इच्छा जताई।

 

महिला सशक्तिकरण और नक्सल प्रभावित इलाकों पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मकता बढ़ी है।

 

चाय और छत्तीसगढ़ी उत्पादों का आनंद

मुलाकात के दौरान गार्सेटी ने मुख्यमंत्री के साथ चाय का आनंद लेते हुए कहा, “आई लव चाय।” मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद और स्थानीय मिठाई भेंट की।

Read Also  इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 का आगाज, सचिन-लारा की भिड़ंत से रोमांच चरम पर Masters League T-20 begins, excitement is at its peak with the clash between Sachin and Lara

 

इस अवसर पर राज्य और अमेरिकी दूतावास के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *