Google Analytics Meta Pixel अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया 5 साल का बच्चा - Ekhabri.com

अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया 5 साल का बच्चा

अमेरिका में इमिग्रेशन कार्रवाई के दौरान एक बार फिर मानवीय सवाल खड़े हो गए हैं। मिनियापोलिस के एक उपनगरीय इलाके में फेडरल एजेंट्स ने एक पांच साल के बच्चे को उसके पिता के साथ डिटेंशन सेंटर भेज दिया। स्कूल अधिकारियों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल के हफ्तों में यह चौथा ऐसा छात्र है, जिसे इसी क्षेत्र से इमिग्रेशन एजेंट्स ने हिरासत में लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद देशभर में नाराज़गी देखने को मिल रही है। अमेरिका की पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लियाम रामोस सिर्फ एक बच्चा है। उसे अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए, न कि ICE द्वारा इस्तेमाल कर टेक्सास के डिटेंशन सेंटर में रखा जाना चाहिए। मैं बेहद आक्रोशित हूं और जनता को भी सवाल उठाने चाहिए।”

 

 

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल की सुपरिटेंडेंट जेना स्टेनविक ने 21 जनवरी को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मंगलवार दोपहर फेडरल एजेंट्स लियाम कोनेजो रामोस को उसके घर के ड्राइववे में खड़ी कार से अपने साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंट्स ने बच्चे से घर का दरवाजा खटखटाने को कहा, ताकि यह पता चल सके कि अंदर और लोग मौजूद हैं या नहीं। सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, “एक पांच साल के मासूम बच्चे को महज एक जाल के तौर पर इस्तेमाल किया गया।”

 

 

परिवार के वकील मार्क प्रोकोश ने बताया कि बच्चे और उसके पिता को टेक्सास के डिले शहर स्थित एक इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जहां उन्हें फैमिली होल्डिंग सेल में होने की आशंका है। वकील ने कहा कि अभी तक उनका दोनों से सीधा संपर्क नहीं हो सका है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “हम सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, ताकि किसी भी वैधानिक या नैतिक आधार पर इस परिवार को रिहा कराया जा सके।”

Read Also  तेज रफ्तार थार वाहन पेड़ से टकराई, 5 युवक घायल, 2 की हालत नाजुक

 

 

इस मामले पर डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलग्लिन ने सफाई देते हुए कहा कि ICE ने किसी बच्चे को निशाना नहीं बनाया। उनके अनुसार, एजेंट्स बच्चे के पिता एड्रियन अलेक्जेंडर कोनेजो एरियस को गिरफ्तार करने पहुंचे थे, जो इक्वाडोर का नागरिक है और कथित तौर पर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। प्रवक्ता का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान पिता बच्चे को वहीं छोड़कर पैदल भाग गया। उन्होंने कहा, “बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ICE का एक अधिकारी उसके साथ रहा, जबकि अन्य अधिकारियों ने उसके पिता को हिरासत में लिया।” मैकलग्लिन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में माता-पिता को विकल्प दिया जाता है कि वे अपने बच्चों के साथ रहें या उन्हें किसी भरोसेमंद व्यक्ति के सुपुर्द कर दें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *