Google Analytics Meta Pixel ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन में तनातनी - Ekhabri.com

ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन में तनातनी

सिंगापुर में शांगरी-ला डायलाग से इतर चीन के विदेश मंत्री वेई फेंघे और अमेरिका के उनके समकक्ष लायड आस्टिन जब एक दूसरे से मिले तो उनके बीच तनातनी साफ तौर पर नजर आई। ताइवान को अमेरिकी हथियार बेचे जाने पर पर चीन ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं वाशिंगटन  ने कहा कि चीन इस मामले में यथास्थिति बदलने की कोशिश कर रहा है।
चीन के रक्षा मंत्री ने स्वायत्तशासी द्वीप पर संघर्ष होने की भी चेतावनी दी। 1949 के गृह युद्ध के दौरान अलग हुए ताइवान पर चीन अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि चीनी सेना की कार्रवाई से पता चलता है कि बीजिंग ताइवान के संबंध में यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है। आस्टिन ने चीन के अधिकारियों के बयानों के बारे में भी चिंता जताई। चीन के अधिकारियों ने कहा था कि ताइवान जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र नहीं है।
सरकारी मीडिया सीसीटीवी के सैन्य चैनल ने कहा है कि चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे ने कहा कि हथियारों बिक्री में चीन की संप्रभुता को गंभीर रूप से नजरअंदाज किया गया है। वेई ने कहा, ‘चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है और दृढ़ता से निंदा करता है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने सिंगापुर में कहा कि चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का उपयोग करना कभी सफल नहीं होगा। चीनी सरकार और सेना मातृभूमि के एकीकरण की दृढ़ता से रक्षा करेगी। “
औपचारिक कूटनीतिक संबंध नहीं होने के बावजूद वाशिंगटन ताइवान का मजबूत समर्थक और हथियारों का प्रमुख स्रोत है। अमेरिका ने बुधवार को 12 करोड़ डालर की अनुमानित लागत पर ताइवानी नौसेना के पोत के लिए पुर्जे बेचने की घोषणा की। अपनी घोषणा में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से ताइवान को जहाजी बेड़ा कायम रखने में मदद मिलेगी। मौजूदा और भावी खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी।” वेई ने चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।
शांगरी-ला डायलाग एशिया का प्रमुख रक्षा शिखर सम्मेलन है। इस सम्मेलन में  क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होती है। महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता भी होती है। इसे इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फार स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें 28 एशिया-प्रशांत राज्यों के रक्षा मंत्री, मंत्रालयों के स्थायी प्रमुख और सैन्य प्रमुख शामिल होते हैं। फोरम का नाम सिंगापुर के शांगरी-ला होटल से लिया गया है जहां यह 2002 से आयोजित किया गया है। कोरोना के कारण दो साल के बाद शुक्रवार से रविवार तक यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *