Google Analytics Meta Pixel फिर बौराए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर ठोका 25% टैक्स - Ekhabri.com

फिर बौराए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के साथ बिजनेस करने वाले देशों पर ठोका 25% टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त आर्थिक कार्रवाई की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने ऐलान किया कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार जारी रखेगा, उसे अमेरिका के साथ अपने सभी कारोबार पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ चुकाना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसे ‘फाइनल ऑर्डर’ बताया गया है।

 

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान’ के साथ बिजनेस करने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ व्यापार महंगा पड़ेगा। इस कदम का मुख्य मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार से पूरी तरह अलग-थलग करना और उस पर अधिकतम दबाव डालना है।

 

 

इस घोषणा से वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया है। ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में भारत, चीन, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के सामने अब दुविधा है एक ओर ईरान के साथ लंबे रणनीतिक संबंध, दूसरी ओर अमेरिका के साथ अरबों डॉलर का व्यापार। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अमेरिका के मित्र देशों के साथ भी संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। ट्रंप ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि टैरिफ कैसे लागू होगा, किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा या किसी को छूट मिलेगी या नहीं।

 

 

यह कार्रवाई ऐसे समय आई है जब ईरान में सरकार-विरोधी प्रदर्शन जोरों पर हैं। पिछले दो हफ्तों में करीब 600 लोगों की मौत और 10,000 से अधिक गिरफ्तारियों की खबरें हैं। ट्रंप ने खुले तौर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है और ईरान सरकार को हिंसा रोकने की चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान को नियंत्रित करने के लिए सभी विकल्प खुले हैं, जिनमें एयरस्ट्राइक भी शामिल हैं

Read Also  जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण हुआ तय, रायपुर अनारक्षित मुक्त

 

 

दूसरी ओर, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनों के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया और ट्रंप को अपने देश की समस्याएं संभालने की सलाह दी। दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव अब बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट का रूप लेता दिख रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *