अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज रात मेरी और मेलानिया की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम अपनी क्वॉरन्टीन और रिकवरी प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे।”
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के जल्द ठीक होने की कामना की। इससे पहले ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं। हिक्स ने बुधवार की रैली में राष्ट्रपति के साथ यात्रा की थी। वे गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ने एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया था और अपनी कोरोना जांच कराई थी। जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है।
निजी सलाहकार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘होप हिक्स बिना किसी ब्रेक के इतनी मेहनत कर रही हैं, उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भयानक! प्रथम महिला और मैं कोरोना जांच परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच, हम अपने आपको क्वारंटीन कर रहे हैं।’
31 साल की हिक्स कोरोना संक्रमित होने वाली राष्ट्रपति की निकटतम सहयोगी हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयरफोर्स वन से यात्रा की थी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में, गुरुवार रात कहा कि वह और प्रथम महिला उसके साथ बहुत समय बिताते हैं। चुनाव प्रचार के कारण ट्रंप राज्यों की यात्रा कर रहे हैं।
राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हिक्स ने पहले व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। वे इस साल चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासन में शामिल हो गई हैं। व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें केटी मिलर, उपाध्यक्ष माइक पेंस के प्रेस सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...