Google Analytics Meta Pixel एआइ के इस्तेमाल से मिलेगा अनचाही काल से छुटकारा - Ekhabri.com

एआइ के इस्तेमाल से मिलेगा अनचाही काल से छुटकारा

सरकार अनचाही कामर्शियल काल से छुटकारा दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है, लेकिन अब भी हर व्यक्ति को नहीं चाहते हुए भी कामर्शियल काल सुननी पड़ती है। इन सबसे छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) फिर से प्रयास में जुट गया है। ट्राई अनचाही काल से छुटकारे के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), ब्लाकचेन और मशीन लर्निंग की मदद लेने जा रहा है।
टेक्नोलाजी के प्रसार के बाद भी विगत कई वर्षों से अनचाही काल बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं। डू नाट डिस्टर्ब यानी डीएनडी के माध्यम से इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास भी किए गए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इस समस्या के स्थायी हल के लिए हाल ही में ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के नियामक सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें ट्राई ने विदेशी दूरसंचार नियामकों के समक्ष अपने प्रस्ताव रखे। इसमें यह बात भी खुलकर सामने आई कि अनचाही काल की समस्या पूरी दुनिया के समक्ष है। इस सम्मेलन में भारत समेत दूसरे देश के नियामकों ने भी अनचाही काल से छुटकारा दिलाने के प्रस्ताव पर काम करने की सहमति जताई। दूसरे देश्ाों के नियामकों की सहमति इस लिहाज से भी अहम है, क्योंकि कई बार दूसरे देशों से भी अनचाही काल का धंधा चलता है। इस पूरे जाल को तोड़ने के लिए जरूरी है कि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल होनी चाहिए।
इस दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए ट्राई जल्द ही अनचाही काल से छुटकारे के लिए ड्राफ्ट पेपर जारी कर सकता है। इस काम में उपभोक्ता मंत्रालय को भी भागीदार बनाया जाएगा। उपभोक्ता मंत्रालय के पास भी अनचाही काल से परेशान लोगों की श्ािकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक, 64 प्रतिश्ात भारतीयों को रोजाना कम से कम तीन अनचाही काल आती हैं।
एआइ और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए ट्राई टेलीकाम सेवा प्रदाता (टीएसपी) कंपनियों को नंबर के साथ कालर का नाम दिखाने के लिए कह सकता है। इसके तहत काल करने पर केवाईसी में रजिस्टर्ड नाम फोन की स्क्रीन पर दिखेगा। नंबर के साथ नाम दिखाने की व्यवस्था ट्रू कालर जैसे निजी एप से भी होती है, लेकिन उसमें दिखने वाला नाम केवाईसी से नहीं जुड़ा होता है। यह एप फोनबुक में दर्ज नाम के हिसाब से डाटा कलेक्ट करता है। टीएसपी के माध्यम से यह सुविधा मिलने के कारण बार-बार अनचाही कामर्शियल काल करने वालोंं को बैन किया जा सकता है। इसके अलावा भी ट्राई अनचाही काल को रोकने के लिए कई अन्य उपाय लाने की तैयारी कर रहा है। अभी किसी नंबर को डू-नाट डिस्टर्ब (डीएनडी) के तहत पंजीकृत किया जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद उस नंबर से काल आ जाती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *