रायपुर। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण एक महामारी है। इसमें टीकाकरण को स्वरूप देने के लिए टीका नहीं आ रहा था। पहले प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन अब टीका आ रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर हाईकोर्ट का भी डायरेक्शन आया है।सचिव लेवल की बैठक के बाद टीकाकरण की प्राथमिकताओं को 4 वर्गों में बांट दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 18+ लोगों का टीकाकरण अभियान जारी है. राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन को 4 कैटेगरी में बांट दिया है. बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्डधारियों को अलग-अलग कैटिगिरी में रखा है। इसके साथ ही 20 प्रतिशत वैक्सीनेशन में को-मोर्बिलिटी वालों को भी शामिल किया गया है। ये फैसला सचिव लेवल की बैठक में लिया गया है। जिसे स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव मीडिया से साझा किया है।
ये हैं चार कैटेगरी
बीपीएल कार्डधारियों को 52 प्रतिशत
एपीएल कार्डधारियों को 16 प्रतिशत
अंत्योदय कार्डधारियों को 12 प्रतिशत
को-मोर्बिलिटी वालों को 20 प्रतिशत
20 प्रतिशत वैक्सीनेशन उनके लिए है, जो ज्यादा लोगों के सम्पर्क में आकर काम करते है। चाहे वह वकील, पत्रकार, सब्जी मार्केट में काम करने वाले हो या फिर शासकीय और अर्धशासकीय लोग, राशन दुकान में काम करने वाले लोग, गवर्नमेंट सर्वेंट हो या उनके परिवार को 20% वैक्सीनेशन की कैटेगरी में रखा गया है।
ये लोग ज्यादा लोगों के संपर्क में आते हैं। अगर कोई वर्ग उसमें छूट गया हो जिसे कलेक्टर जोड़ना चाहे तो उसको जोड़ा जा सकता हैं। इसमें को-मोर्बलिटी को प्राथमिकता रखी गई है। इस तरीके से 4 कैटेगरी में टीकाकरण को बांटा गया है। हाईकोर्ट से 17 तारीख का समय दिया गया है। जैसा आदेश होगा वैसा काम किया जाएगा।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...