रायपुर। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए और भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। ऐसे मरीज अगर बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ एफ आई आर होगी।नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने सभी नागरिकों से अपील कर कहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से भी यह कहा गया है कि घर की पहचान के लिए लगाए जाने वाले स्टीकर को फाड़े या हटाए नहीं, इस स्टीकर के माध्यम से निवासरत कोरोना मरीजों की पहचान कर नगर निगम व स्वास्थ्य की टीम द्वारा दवाओं की उपलब्धता, कचरा उठाने की व्यवस्था के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य व त्वरित एम्बुलेंस जैसी सुविधा उपलब्ध कराने त्वरित सेवा सुनिश्चित की जाती है। स्टीकर घर के पहचान के तौर पर लगाए जाते हैं, इसे हटाने या फाड़ने से व्यवस्था प्रभावित होती है। साथ ही अन्य सामान्य लोगों के भी कोरोना संक्रमित होने की भी संभावना बढ़ जाती हैं। नगर निगम जोन कमिश्नरों ने आकस्मिक निरीक्षण कर 10 ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए अपने क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर को पत्र भेजा है। नगर निगम क्षेत्र में संबंधित इंसीडेंट कमांडर जोन आयुक्त, स्वास्थ्य व स्वच्छता की टीम होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घरों का औचक जांच करेगी एवं नियमों के पालन में लापरवाही बरतने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा-269, 270 एवं 188, एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट-1897 के तहत 6 माह की सजा एवं जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।
आयुक्त सौरभ कुमार ने निगम स्वास्थ्य एवं पुलिस अमले को निर्देशित किया है कि आइसोलेशन की अनुमति उपरांत घर के बाहर घूमते पाए जाने वाले मरीजों एवं उस घर में निवासरत अन्य सदस्यों के विरूद्ध संबंधित थाने में अपराध दर्ज किए जाएं।उन्होंने घरों की पहचान के लिए लगाए जाने वाले स्टीकर्स को फाड़ने या हटाने वालों पर भी कठोर कार्यवाही केे लिए संबंधित अमले को कहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...