जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। यहां भाजपा सबसे बडे दल के रूप में उभर कर आई है। हालांकि सात राजनीतिक दलों के गठबंधन को बहुमत मिला है। खास बात यह रही कि कश्मीर घाटी में जहां गुपकार को समर्थन मिला, वहीं पहली बार भाजपा ने तीन सीटें जीत कर उपस्थिति दर्ज करवाई है। भाजपा को जम्मू खासा समर्थन मिला है।
DDC चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काफी खास रहा। भले ही गुपकार गठबंधन ने बहुमत हासिल कर ली है, लेकिन 74 सीटें जीतकर भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। क्षेत्र के हिसाब से देखा जाए, तो भाजपा कश्मीर घाटी में कोई कमाल नहीं दिखा सकी है।
280 सीटों पर हुए चुनाव में 276 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। गुपकार गठबंधन की बड़ी पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस को 67, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 27 और कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। गठबंधन के इस प्रदर्शन पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लिखा ‘शांति और निष्पक्ष तरीके से हुए चुनाव में लोकतंत्र की जीत है, लेकिन जमीनी हकीकीत सामान्य से कहीं दूर थी, जिसके खिलाफ गुपकार गठबंधन ने चुनाव लड़ा था’
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा ‘जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव से जो रुझान सामने आए हैं, वह गुपकार को काफी उत्साह देने वाले हैं।’ उन्होंने लिखा ‘भाजपा ने इसे आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर प्रतिष्ठा का मुद्दा बना दिया था। अब लोगों ने जवाब दे दिया है और यह उन लोगों के लिए है, जो इन आवाजों को ध्यान से सुनने के लिए लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं।’
डीडीसी चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे रहे हैं। पार्टी ने जम्मू में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन घाटी में पार्टी कमजोर है। इसके बावजूद घाटी में भी तीन सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने श्रीनगर, पुलवामा और बांदीपोरा में तीन सीटें हासिल की हैं। ये बड़े बदलाव का संकेत हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...