Google Analytics Meta Pixel हाइवा और कार के बीच में फंसी वैन, पांच घायल - Ekhabri.com

हाइवा और कार के बीच में फंसी वैन, पांच घायल

रायपुर। धमतरी में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। जबकि महिला की हालत गंभीर है। पता चला है कि वैन सवार लोगों को पीछे से आ रही है हाइवा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसके कारण सभी पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन ही पिचक गई है। वहीं हादसे में एक महिला वैन के अंदर ही फंसी रही, जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका है। पूरा मामला जिले के बिरेझर चौकी के धमतरी-रायपुर नेशनल हाईवे के सोनपुर मोड़ के पास का है। फिलहाल बिरेझर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद घंटों हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही। इसके बाद जब मौके से जीसीबी की मदद से गाड़ियों को हटाया गया, तब जाकर जाम खुला सका। इधर, पुलिस ने अभी आरोपी वाहन चालक के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी चारों की हालत अब सामान्य है। पता चला है कि घायलों में 4 लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि अन्य एक ड्राइवर है। जानकारी के मुताबिक हादसा सामने चल रही हाइवा के अचानक ब्रेक मारने और पीछे से आ रही हाइवा के टक्कर मारने के कारण हुआ है। एससपी मनीष ठाकुर ने बताया है कि मगरलोड ब्लॉक के मेघा निवासी संतोष बंजारे(40) उसकी पत्नी संतोषी बंजारे(36), उसके दो बच्चे लोकेश(17), योगेंद्र(14) और ड्राइवर ओमप्रकाश के साथ भिलाई जा रहे थे। हाईवे में इन दिनों चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से वैन भी धीरे-धीरे चल रही थी। लेकिन सोनपुर मोड़ के पास सामने चल रही हाइवा ने अचानक ब्रेक मारा। ओमप्रकाश ने भी गाड़ी रोक दी, लेकिन पीछे चल रही हाइवा नहीं रुकी और उसने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह से घायलों चार लोगों को गाड़ी से निकाला गया। लेकिन संतोषी वैन के अंदर ही फंसी रही। इसके बाद संतोषी को 2 घंटे की मेहनत के बाद निकाला जा सका है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...