विश्व हिदू परिषद (विहिप) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने गुरुवार को प्रयागराज में आह्वान किया कि ‘कोई भी मजार अथवा दरगाह गुरु स्थान नहीं है, न ही हमारी संस्कृति का हिस्सा है। तमाम मजारों को लेकर विवाद है। वहां जाने से हिदुओं को बचना चाहिए। अजमेर शरीफ, छोटे सरकार, बड़े सरकार जैसी मजार पर बिल्कुल नहीं जाएं।”
प्रयागराज के केसर भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने देश में हिदुओं पर हो रहे हमलों पर चिता जताई। कहा, अमरावती में उमेश व उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या, हिंदू समाज की धार्मिक शोभायात्राओं पर हमले, देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। यह सब योजनाबद्ध तरीके से इस्लामिक कट्टरता को बढ़ावा देने का कुचक्र है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट नापसंद आने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री को धमकाया जा रहा है। यह देश की संप्रभुता, उदारवाद, विचारों की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता को चुनौती है। इसे भारत की जनता, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल स्वीकार नहीं करेगा। विधर्मियों और राष्ट्र विरोधी शक्तियों से लड़कर हम विजय प्राप्त करेंगे।
हम सबको पूर्वज पहचानने होंगे
संगठन के केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर ने इसी दौरान कहा कि हम सबको पूर्वज पहचानने होंगे। ऐसा करने पर ही अस्तित्व संस्कार बचा पाएंगे। लव जिहाद और मतांतरण जैसी समस्याओं का समाधान निकलेगा। विहिप उदारवाद और धर्म की स्वतंत्रता में विश्वास करती है परंतु वह राष्ट्रद्रोही शक्तियों से लड़ेगी। परिषद ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह संगठनात्मक दृष्टि से प्रांतवार जारी किए गए हैं। धमकी मिलने अथवा परेशान किए जाने पर इस नंबर पर काल कर कोई भी हिंदू मदद ले सकता है। पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता तत्काल मदद करेंगे। स्थानीय पुलिस व प्रशासन से संरक्षण व दोषी को सजा भी दिलाई जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...