रायपुर, 15 जनवरी 2025/ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
इस अवसर पर विमानतल पर विधायक पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा, प्रभारी मुख्य सचिव रेनु पिल्लै, डीजीपी अशोक जुनेजा, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।










