रायपुर, 05 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण और राज्योत्सव का समापन समारोह 6 नवम्बर को शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित करेंगे। राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
उपराष्ट्रपति धनखड़ इस समारोह में शामिल होने के लिए शाम 5:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम के बाद, वे रात 7:45 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राज्योत्सव का आयोजन 4 से 6 नवम्बर तक नया रायपुर, अटल नगर में हो रहा है। 4 नवम्बर को इसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। इन तीन दिनों में हर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 6 नवम्बर को अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग स्टार नाइट, मल्लखंभ प्रदर्शन, जादू बस्तर की प्रस्तुति और पार्श्व गायन के तहत पवनदीप और अरुणिता की विशेष प्रस्तुतियां होंगी।
समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, और अन्य मंत्री, नेताप्रतिपक्ष, सांसद और विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों की भव्य प्रदर्शनी और शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ के शिल्पों का प्रदर्शन व विक्रय भी आयोजित किया गया है। लोग इस मेला ग्राउंड में बड़ी संख्या में अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं, जहां वे प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मीना बाजार का आनंद ले रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...