राजनांदगांव अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम बेलगांव में कुछ दिन पूर्व एक युवक पर गाय के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया गया था। पुलिस बिना जांच के झूठे आरोप में फंसे युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने गांव के सीसीटीवी की भी जांच नहीं की। जब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि युवक नशे में गाय की पूछ उठाया हुआ था ना कि गाय के साथ दुष्कर्म किया था।
युवक के गाय के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा था। थाने से छूटने के बाद पीड़ित युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन न्याय मांगने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और कलेक्टर को शिकायत दी। पीड़ित युवक के परिजनों ने कहना है कि इस मामले में शिकायतकर्ता और पत्रकार भी दोषी हैं, जिन्होंने बिना जांच के मृतक पीड़ित के विरुद्ध शिकायत की और वे पत्रकार गाय के साथ दुष्कर्म की खबर छाप दी । परिजनों ने पत्रकार और शिकायतकर्ता के विरुद्ध भी मामला दर्ज करने की मांग की है










