बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस अभी तक सदमे से बाहर नहीं आए हैं. ऐसे में उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सुशांत का एक और थ्रोकैब वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म एमएस धोनी देख रहे हैं और धोनी के लिए चीयर करते दिखाई दे रहे हैं.
फैंस सुशांत के इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट बॉक्स में सुशांत की याद में एक से एक इमोशनल मैसेज लिख रहे हैं. साथ ही कई सारे फैन पेज उनके इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म एम.एस धोनी देख रहे हैं, जिसमें मैच का सीन चल रहा है. इस वीडियो में धोनी को देखकर वह सोफे पर बैठे-बैठे धोनी के लिए चियर करते हैं. वीडियो में एक्टर का क्यूट अंदाज भी देखने लायक है. बता दें कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अदा की थी, जिसने लोगों का खूब दिल जीता था.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म ‘काय पो चे’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी कई फिल्म में नजर आ चुके हैं.
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...