Google Analytics Meta Pixel कभी थे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आज सिर्फ इस बात पर कर ली आत्महत्या - Ekhabri.com

कभी थे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आज सिर्फ इस बात पर कर ली आत्महत्या

बिहार पुलिस में कभी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर रहे पूर्व डीएसपी कृष्णा चंद्रा ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में उन्होंने इसके लिए अपने मानसिक अवसाद और एक पड़ोसी को जिम्मेदार बताया है।

के चंद्रा पटना के बेउर थाना क्षेत्र के मित्रमंडली कॉलोनी फेज-2 में अपने निजी आवास में रहते थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था जो पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूर्व डीएसपी के बेटे ने बताया कि घर में जलजमाव की समस्या से उसके पिता परेशान थे और नगर निगम की लापरवाही की वजह से खुद को गोली मार ली। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में लोग ये सोचकर हैरान हैं कि जिस डीएसपी ने दर्जनों एनकाउंटर कर अपराधियों की नींद हराम कर दी थी उसने आखिर इतनी छोटी सी बात पर खुद को गोली क्यों मार ली।

के चंद्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि बीते 16 सालों से मैं अपना इलाज करा रहा था। मानसिक अवसाद की वजह से मैं कई महीनों से सोया नहीं हूं और पड़ोसी की वजह से अब उनका अवसाद और ज्यादा बढ़ गया है जिसकी वजह वो आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी है और लिखा है कि इसके अलावा उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने दूसरे सुसाइड नोट में अपने बेटे को संबोधित करते हुए लिखा है कि उनकी मौत के बाद उसे क्या-क्या और कैसे करना है।

Read Also  स्टेट बैंक, PNB, एक्सिस बैंक ने ग्राहकों बैंकिंग फ्रॉड बचने को दिए टिप्स

बता दें कि के चंद्रा को बिहार पुलिस के जाबांज अधिकारियों में गिना जाता था और 37 साल की नौकरी में उन्होंने 60 से ज्यादा एनकाउंटर किए थे। रिटायर होने के बाद वो पटना में ही अपने परिवार के साथ रहते थे। पटना पुलिस को जब आत्महत्या की खबर मिली तो हड़कंप मच गया और मौके पर कई अधिकारियों ने खुद जाकर जांच पड़ताल की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *