केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी से बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। वहीं, इसकी शिकायत खुद देवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस में की है। इसके बाद मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। केंद्रीय मंत्री के बेटे का कथित वीडियो वायरल होने के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है।
वायरल कथित वीडियो में दो लोग करोड़ों के लेनदेन की बात कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है, लेकिन इसे मंत्री के बेटे से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है। वायरल वीडियो कितना सही है यह तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा। इधर कथित वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का करोड़ों की रिश्वत के लेनदेन का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, भ्रष्टाचार के तार कहां तक जुड़े है, उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर इस मामले में बीजेपी के बड़े नेता क्यों चुप है? मध्य प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं के पैसों की बड़ी लूट की जा रही है। अब ED, CBI, Income Tax की रेड होने में विलंब क्यों हो रहा है? कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मामले को लेकर चुनाव आयोग को त्वरित कार्रवाई करना चाहिए। वहीं कांग्रेस भी ज्यूडिशियल जांच की मांग करती है।
श्रीनेत ने कहा कि जांच तक तोमर को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने कहा कि हम इस वीडियो की पुष्टि या खंडन नही करते ये जांच का विषय है। लेकिन सच कितना भी छुपाओ उभर आता है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में पैसे लेने की बात माइनिंग के कारोबारों से हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...