कड़े प्रशिक्षण और फिल्टरिंग प्रक्रिया के चार चरणों से गुजरने के बाद रविवार को अग्निवीरों के पहले बैच ने हैदराबाद के आर्टिलरी सेंटर में रिपोर्ट की। अनुमान है कि देशभर से करीब 2500 अग्निवीर 30 दिसंबर तक हैदराबाद के आर्टिलरी सेंटर में रिपोर्ट करेंगे। कुल 6,000 से अधिक अग्निवीरों को वर्ष 2023 के अंत तक प्रशिक्षित किया जाएगा।
एक रक्षा बयान के अनुसार, अग्निवीरों का भारतीय सेना में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इतनी बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र ने पहले ही आवश्यक तैयारी कर ली है। अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। यही नहीं समग्र रूप से अग्निवीरों और सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी संशोधन किया है। केंद्र द्वारा घोषित अग्निपथ योजना अब सिरे चढ़ने लगी है और अग्निवीरों के पहले बैच ने अपने संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों को रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। इन अग्निवीरों को देशभर के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
कौन हैं अग्निवीर
केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसके तहत सशस्त्र बलों की तीन सेनाओं में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती होनी है। इन सैनिकों को अग्निवीर नाम दिया गया है। भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद साढ़े तीन साल तक सेना में सर्विस देनी होगी। योजना के तहत श्ाुरुआती वेतन 30,000 रुपये दिया जाएगा जोकि सर्विस के चौथे साल तक बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक हो जाएगा। सेवा निधि योजना के तहत सरकार वेतन का 30 प्रतिश्ात हिस्सा सेविंग के रूप में रख लेगी। साथ ही इसमें वह भी इतना ही योगदान करेगी। चार साल बाद सैनिकों को 10 लाख से 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये रकम टैक्स फ्री होगी। योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...