Google Analytics Meta Pixel ओपनिंग डे पर 'विक्रांत रोणा' नहीं कर पाई धमाकेदार प्रदर्शन, डिजास्टर साबित हुई 'शमशेरा' - Ekhabri.com

ओपनिंग डे पर ‘विक्रांत रोणा’ नहीं कर पाई धमाकेदार प्रदर्शन, डिजास्टर साबित हुई ‘शमशेरा’

 

बॉक्स ऑफिस पर आज अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ रिलीज हो गई है। वहीं कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ गुरुवार को ही रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साउथ में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं हिंदी में इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही फिल्मों के मुकाबले ‘विक्रांत रोणा’ लाज बचाने में कामयाब रही  है। इसके अलावा पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ का तो बहुत बुरा हाल है, वहीं साउथ की दो अन्य फिल्में ‘थैंक यू’ और ‘मलयंकुंजू’ भी अब बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो चुकी हैं।

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैक्लीन की फिल्म विक्रांत रोणा हिंदी भाषा में बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पाई, लेकिन कन्नड़ में इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। ‘विक्रांत रोणा’ की रिलीज से पहले इस तरह के आंकड़े सामने आए थे कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती है, लेकिन पहले दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 16.50 करोड़ की ओपनिंग की है।

शमशेरा
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। यशराज का यह पीरियड ड्रामा दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। रणबीर कपूर की एक्टिंग को छोड़ दें तो आंकड़ों के हिसाब से फिल्म इस साल की डिजास्टर साबित हो चुकी है। 2018 में संजू से करोड़ों की कमाई करके चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे रणबीर कपूर की फिल्म ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.80 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म  का कुल कलेक्शन 41.77 करोड़ रुपये हो गया है।

Read Also  Dil Bechara Trailer - जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते

थैंक यू
नागा चैतन्य स्टारर फिल्म साउथ में साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। क्योंकि इससे पहले नागा चैतन्य की करीब 6-7 फिल्में ही फ्लॉप रही हैं। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में मात्र 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि नागा चैतन्य की फिल्म के लिए अब तक का सबसे कम नंबर है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 9.43 करोड़ रुपये हो चुका है।

मलयंकुंजू
फहाद फासिल की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘मलयंकुंजू’ भले ही शुरुआत में दर्शकों को पसंद आई हो, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। इसका निर्देशन साजिमोन प्रभाकरन ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को मलयंकुंजू के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सातवें दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 7.28 करोड़ रुपये हो चुका है।

एक विलेन रिटर्न्स
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख स्टारर एक विलेन की सीक्वल है।  ‘एक विलेन रिटर्न्स’ मोहित सूरी के निर्देशन में 70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद है कि पहले दिन ये फिल्म करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...