-अगस्त के अंत तक तैयार हो जाएगी प्लिंथ
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर के गर्भगृह, प्लिंथ व रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी कर मंदिर निर्माण की प्रगति से रामभक्तों को अवगत कराया। गर्भगृह के महापीठ के परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गर्भगृह में अब तक 210 पत्थर बिछाए जा चुके हैं। वहीं प्लिंथ का काम अगस्त के मध्य या अंत तक पूरा हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि प्लिंथ में अब केवल 4600 पत्थर लगने शेष बचे हैं। प्लिंथ में कुल 17 हजार ग्रेनाइट के पत्थर लगने हैं अब तक 12 हजार से अधिक पत्थर लग चुके हैं। बताया कि प्लिंथ का काम 20 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने गर्भगृह निर्माण की प्रगति बताते हुए कहा कि गर्भगृह की महापीठ के परिक्रमा पथ का निर्माण पूरा कर लिया गया है। महापीठ वह स्थल है जहां भगवान रामलला विराजेंगे। उन्होंने कहा कि महापीठ के चारों तरफ एक गलियारा बनाया जा रहा है जो महापीठ का परिक्रमा पथ है। जहां से भगवान के गर्भगृह की परिक्रमा की जा सकेगी। मंदिर की परिक्रमा के लिए एक विशाल परिक्रमा पथ अलग से प्रस्तावित है। करीब 20 फीट चौड़े परिक्रमा पथ में एक साथ पांच हजार भक्त परिक्रमा कर सकेंगे। गर्भगृह में अब तक 210 पत्थर बिछाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए 12 मीटर गहरी रिटेनिंग वॉल का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कहा कि अब तक सात मीटर दीवार बनकर तैयार है। बताया कि जन्मभूमि परिसर में यात्री सुविधा केंद्र के लिए शीघ्र ही विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराने के लिए भेजा जाएगा। इसकी डिजाइन व ड्राइंग इंजीनियर तैयार करने में जुटे हैं।
राममंदिर में बढ़ेगी पुजारियों की संख्या
राममंदिर बन जाने के बाद पुजारियों की संख्या भी बढ़ेगी। राममंदिर में अभी पांच पुजारी कार्यरत हैं। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अलावा चार सहायक पुजारी दो शिफ्ट में रामलला की सेवा कर रहे हैं। उनका वेतनमान भी ट्रस्ट ने निश्चित कर रखा है। ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई बैठक में राममंदिर में पुजारियों की संख्या को लेकर भी चर्चा हुई है। चूंकि परिसर में ऋषि वाल्मीकि, माता सीता, भगवान गणेश सहित सात मंदिर बनने हैं ऐसे में इनकी सेवा के लिए पुजारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने कहा कि अभी पुजारियों की संख्या बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है, यह भविष्य की बात है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...