Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में साढ़े चार लाख लोगों के जीवनयापन का जरिया बना ग्रामोद्योग: मंत्री गुरू रूद्रकुमार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में साढ़े चार लाख लोगों के जीवनयापन का जरिया बना ग्रामोद्योग: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

रायपुर के पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने रायपुर स्थित पंडरी छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग से पंजीकृत विभिन्न राज्यों के वित्त पोषित और पंजीकृत इकाईयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के परंपरागत खादी वस्त्र, रेशम वस्त्र, हाथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांसशिल्प, बनारसी, चंदेरी, भागलपुरी, राजस्थानी आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार एवं अतिथिगणों ने इस मौके पर प्रदर्शनी स्थल पर लगे स्टॉलों का मुआयना किया और बुनकरों एवं शिल्पियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामोद्योग विभाग के सभी घटकों के माध्यम से राज्य में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को जीवनयापन का अवसर सुलभ हुआ है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी जहां रोजी-रोटी के लिए घर से निकलना मुश्किल था, ऐसे समय में भी ग्रामोद्योग विभाग ग्रामीणों को घर में ही रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी सहित सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब टीम वर्क के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस 10 दिवसीय प्रदर्शनी में बुनकरों और शिल्पकारों के उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने की। प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और प्रायोजक खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से किया गया है।
मेला 31 मार्च तक आमजनता के लिए खुला रहेगा
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पंडरी में आयोजित प्रदर्शनी सह-विक्रय मेला 31 मार्च तक प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजनता के लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी व विक्रय हेतु 50 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी सजाए गए हैं। दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस संध्या 7 बजे से संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। यहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में आम जनता का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। गौरतलब है कि बोर्ड में संचालित राज्य शासन की योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत ग्रामीण अंचलों में निवासरत बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के सेवा क्षेत्र एवं विनिर्माण क्षेत्र में कुटीर उद्योग स्थापित करने हेतु लोन प्रदाय कर अनुदान का लाभ दिया जाता है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बोर्ड के उत्पादन केन्द्रों में निर्मित खादी वस्त्रों तथा वित्त पोषित इकाईयों द्वारा उत्पादित ग्रामोद्योग सामग्रियों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन हेतु एक बाजार व्यवस्था के तहत सतत प्रयत्नशील रहा है। बोर्ड द्वारा इसके लिए समय-समय पर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक ग्रामोद्योग सुधाकर खलखो, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक रेखा शुक्ला और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *