बलौदाबाजार जिले के पहंदा गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
यह हादसा गुरुवार को शाम करीब 4 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा में पुराने आंगनबाड़ी केंद्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण वहां एकत्रित थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में 10 लोग आ गए। इस घटना में प्रतीक कोसले 26 वर्ष निवासी पहंदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाकी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में धनी कुमार (21 वर्ष), विकास बंजारे (15 वर्ष), सौरभ बंजारे (10 वर्ष), छविंद्र कुमार बंजारे (15 वर्ष), विजय कुमार निषाद (17 वर्ष), रुद्र कुमार मांडले (12 वर्ष), मयंक मांडले (6 वर्ष), और नवीन कोसले (25 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...