सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को तीसरे दिन उपद्रवी और उग्र हो गए। उन्होंने बिहार में 14 एवं उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में एक-एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। सबसे ज्यादा हिंसा बिहार में हुई। यहां भाजपा नेताओं के परिसरों, वाहनों व संपत्तियों को निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी से कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। दूसरा नंबर उत्तर प्रदेश का था, जहां उपद्रवियों ने आगजनी व तोड़फोड़ की। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और बंगाल समेत तेलंगाना में भी प्रदर्शन किया गया, मगर यहां स्थिति बिहार जैसी नहीं थी।
बिहार में उपद्रवियों ने पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, सारण, गोपालगंज, वैशाली, भागलपुर, खगड़िया, लखीसराय, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, मुुंगेर और बांका समेत अन्य जिलों में जमकर हंगामा किया। इससे रेल और सड़कों पर परिचालन बुरी तरह से प्रभावित रहा। दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर परिचालन सुबह पांच बजे से देर शाम तक ठप रहा। दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जमकर आगजनी हुई। पार्सल में रखी 24 बाइक और 60 बंडल को आग के हवाले कर दिया गया।
पटना के पालीगंज में पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई। सासाराम में उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। एंबुलेंस में तोड़फोड़ के बाद उपद्रवियों ने कार्यालय में आग लगा दी। यहां गोली लगने से श्ािवसागर थाने में पदस्थ सिपाही दीपक कुमार जख्मी हो गए। शिवसागर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी पत्थरबाजी में चोटिल हुए हैं। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चार दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला कर उनके कैंपस में रखी कार को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया तथा पथराव कर उनके घर के शीशे तोड़ डाले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के भाई के पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया। लौरिया विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला किया। विधायक किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ के आवास पर भी हमला कर चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
लखीसराय स्टेशन पर आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस के एसी सहित 20 कोच को फूंक दिया। इस दौरान यात्री किसी तरह जान बचाकर भागे। लखीसराय में विक्रमशिला और जनसेवा एक्सप्रेस में तोड़फोड़ और आगजनी के दौरान लूटपाट भी की गई थी। स्टेशन के आसपास के मुहल्ले में पुलिस ने छापेमारी की तो कई घरों से ट्रेनों से लूटी गई सामग्री बरामद की गई है। करीब दर्जन भर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...