नई दिल्ली/मुरादनगर।दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के तहत संचालित नमो भारत ट्रेन में छात्र-छात्रा द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सामने आने के बाद एनसीआरटीसी ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुरादनगर थाने में चलती ट्रेन में अभद्र कृत्य करने वाले छात्र-छात्रा और वीडियो वायरल करने वाले कर्मचारी रिषभ कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर नमो भारत ट्रेन के अंदर का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक और युवती को ट्रेन की सीट पर अशोभनीय हरकत करते देखा गया। बाद में कुछ और क्लिप्स भी सामने आए। बताया जा रहा है कि दोनों किसी तकनीकी संस्थान के छात्र हैं — युवक बीटेक और युवती बीसीए कोर्स की छात्रा, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर नमो भारत ट्रेन के अंदर का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक और युवती को ट्रेन की सीट पर अशोभनीय हरकत करते देखा गया। बाद में कुछ और क्लिप्स भी सामने आए। बताया जा रहा है कि दोनों किसी तकनीकी संस्थान के छात्र हैं। युवक बीटेक और युवती बीसीए कोर्स की छात्रा है ।हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच में पता चला कि वीडियो को ट्रेन के सीसीटीवी फीड से रिकॉर्ड कर वायरल करने वाला ऑपरेटर रिषभ कुमार था। एनसीआरटीसी ने तत्काल उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब उसके खिलाफ भी आईटी एक्ट की धारा 67 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।शिकायत मेंटेनेंस एजेंसी डीआरआरसीटी के अधिकारी दुष्यंत कुमार की ओर से दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।










