इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को इंडिया न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा। कोहली के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बता दें कि कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में वह शतक से चूक गए थे। उन्होंने 91 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे वनडे में किंग कोहली 23 रन ही बना सके थे।
अब अगर विराट तीसरे वनडे में शतक लगाते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने कीवी टीम के विरुद्ध वनडे में 6-6 शतक लगाए थे। विराट कोहली के नाम भी इतने ही शतक हैं।
पोंटिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 51 मैच की 50 पारियों में 1971 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे पर विराट कोहली हैं। कोहली 35 वनडे की 35 पारियों में 55.4 की औसत और 95.57 की स्ट्राइक रेट से 1773 रन बना चुके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक-
विराट कोहली- 35 मैच, 6 शतक
रिकी पोंटिंग- 51 मैच, 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग- 23 मैच, 6 शतक
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...