अश्विन की वापसी तय, 11 जुलाई को चुनी जाएगी टीम
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान 11 जुलाई को हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन होगा और इस सीरीज में सभी सीनियर खिलाडिय़ों का खेलना तय है। हालांकि, विराट कोहली ने खुद पूरे वेस्टइंडीज दौरे से आराम मांगा है और वो इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे सीरीज में विराट सहित कई सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया गया था, लेकिन टी20 सीरीज के लिए विराट को छोड़कर सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। इस सीरीज में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी टी20 टीम में वापसी होना तय है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी और सात अगस्त को खत्म होगी।
सुंदर की जगह लेंगे अश्विन
बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार अश्विन टी20 विश्व कप के लिए भारत के प्लान का हिस्सा हैं। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर अभी भी खेलने के लिए फिट नहीं हैं। जब वो फिट होंगे तो रॉयल लंदन कप और काउंटी चैंपियनशिप में लैंकशायर के लिए खेलेंगे। वेस्टइंडीज सीरीज में ब्रेक के बाद विराट एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन टीम में उनकी जगह इस आधार पर तय होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है। इस बीच भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकती है और आयरलैंड की तरह बी टीम यहां का दौरा करेगी। केएल राहुल एशिया कप से पहले फिट हो सकते हैं और जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। इस सीरीज के बाद एशिया कप होना है। ऐसे में सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया जाना तय है। हैम्सट्रिंग की चोट से उबर रहे दीपक चाहर भी एशिया कप से पहले फिट हो सकते हैं और टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...