रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा भेट मुलाकात अभियान लोगो के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसका उदाहरण हर दौरे के दौरान देखने को मिल रहा है।
महेश की इच्छा थी कि वह एक दिन अपने पैरों में खड़ा हो और खुद की जिंदगी को बदल सके। उनकी यह इच्छा इसलिए भी अधूरी रह गई कि एक दिन दोनों पैर को लकवा मार गया। दोनों पैर से अपाहिज हो जाने के बाद तो महेश को यह जिंदगी और चुनौती लगने लगी। बहुत ही गरीब परिवार से आने वाला महेश चाहता था कि वह घर पर कोई व्यवसाय करे और अपनी जीवन की पटरी पर लाकर सही दिशा में आगे बढ़े। गरीबी की वजह से उसका यह सपना अधूरा था और उन्हें कोई इतना मदद भी नहीं करता था कि वह अपना बिजनेस कर सके।
आज जब राजधानी रायपुर से आदिवासी अंचल लैलूंगा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हुई तो महेश भी उनसे अपनी फरियाद लेकर पहुँच गए। महेश ने अपनी पूरी बातें जब प्रदेश के मुखिया को बताई तो उन्होंने डेढ़ लाख रुपए की राशि देने अपनी सहमति दे दी। मुख्यमंत्री से डेढ़ लाख रुपए का आर्थिक सहयोग मिलने के बाद महेश के खुशियों का ठिकाना न था, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब वह खुद का बिजनेस शुरू करेगा और अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत शांतिनगर में रहने वाले महेश श्रीवास ने बताया कि दोनों पैर से वह दिव्यांग है और चलने-फिरने में असमर्थ है। उसकी शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। दिव्यांग होने से उन्हें काम करने में भी बहुत परेशानी होती है,इसके साथ ही गरीबी की वजह से घर-परिवार चलाना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज जब उनके क्षेत्र में आए हैं तो उनकी भी इच्छा हुई कि वे उनसे जाकर भेंट करे और अपने लिए कुछ मांगे। महेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी पूरी बात को सुना और डेढ़ लाख रुपए देकर उनके व्यवसाय करने के सपने को ही नहीं बल्कि जिंदगी में छाई एक निराशा के माहौल को भी खुशियों और एक नई उम्मीदों में बदल दिया।
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...