स्वयंसेवी शिक्षकों का ऑनलाईन उन्मुखीकरण
रायपुर। जल्दी ही स्वयंसेवी शिक्षक लोगों को साक्षर बनाएंगे। पढ़ना-लिखना अभियान अंतर्गत प्रदेश के चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षकों का दो दिवसीय ऑनलाईन उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। साक्षरता कक्षा में असाक्षरों को स्वयंसेवी शिक्षक पढ़ाएंगे। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से अभियान का परिचय देते हुए स्वयंसेवक शिक्षकों की भूमिका और कार्यों पर बात की गई। इसके पहले भेजी गई लिंक से गूगल पंजीयन प्रपत्र के माध्यम से प्रदेश स्तर पर स्वयंसेवी शिक्षकों ने उन्मुखीकरण हेतु पंजीयन कराया गया। ऑनलाईन उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक स्वयंसेवी शिक्षक शामिल हुए।
पढ़ना लिखना अभियान के नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार पाण्डेय ने शिक्षित परिवार, शिक्षित समाज, शिक्षित देश बनाने के लिए अमूल्य योगदान देने का आह्वान स्वयंसेवी शिक्षकों से किया। सहायक संचालक दिनेश कुमार टांक ने स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान के साक्षरता यज्ञ में जो चाहें पूर्णाहुति दे सकता है और आगे बढ़कर साक्षरता अभियान में शामिल हो सकता है। उन्मुखीकरण के पहले दिन स्वयंसेवी शिक्षकों को पढ़ना-लिखना अभियान का परिचय, स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका, कक्षा संचालन विषयों की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
इस अवसर पर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के रिसोर्स पर्सन चुन्नीलाल शर्मा, प्रो. धारा यादव, परियोजना सलाहकार निधि अग्रवाल, सुनील रॉय एवं नेहा शुक्ला, महेश वर्मा और टेक्नीकल सहयोग के लिए सतीश सोनकर उपस्थित थे।
बता दें कि दो दिवसीय उन्मुखीकरण के अंतिम दिन साक्षरता में डिजिटल माध्यमों का उपयोग, नवाचारी गतिविधियां, पठन-पाठन की गतिविधियां, पढ़ने-लिखने की गतिविधियां, गणित कौशल, वातावरण निर्माण की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। गौरतलब है कि उन्मुखीकरण के पश्चात प्रदेश स्तर पर स्वयंसेवी शिक्षकों के लिए 3 दिनों का पूर्णकालिक प्रशिक्षण भी आयोजित की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...