रायपुर, 10 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शासकीय सेवाओं में अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापम ने 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। ये परीक्षाएं 09 मार्च से शुरू होकर 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
संचालनालय कृषि विभाग के तहत प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा 09 मार्च से शुरू होगी। सहायक सांख्यिकी अधिकारी, उप अभियंता, मत्स्य निरीक्षक, पुलिस कांस्टेबल, स्टाफ नर्स, और वार्ड बॉय सहित विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं सालभर चलेंगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, गृह पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के विभिन्न पदों की तिथियां कैलेंडर में शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।










