Google Analytics Meta Pixel ओमिक्रोन वैरिएंट को हल्के में न लेने की चेतावनी - Ekhabri.com

ओमिक्रोन वैरिएंट को हल्के में न लेने की चेतावनी

मोदी सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा कि इसे हल्के में नहीं लें। इससे संक्रमित होने वालों में भले ही हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। सरकार ने इसके लिए अफ्रीका और यूरोप के साथ ही ब्रिटेन जैसे देशों का उदाहरण दिया है, जहां कोरोना के नए मामले रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। देश में अब तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक ओमिक्रोन वैरिएंट पहुंच गया है और इसके कुल 115 मामले सामने चुके हैैं। इसमें दिल्ली में 10, महाराष्ट्र में आठ, गुजरात, केरल और उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन के मिले दो-दो मामले शामिल हैैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने ओमिक्रोन को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि मामले तेजी से बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य ढांचे पर बोझ बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने देश के 24 जिलों में पांच प्रतिशक से अधिक संक्रमण दर पर चिंता जताते हुए टेस्टिग बढ़ाकर उसे जल्द से जल्द पांच प्रतिशत के नीचे लाने पर जोर दिया। साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमितों और उनके संपर्कों की तत्काल पहचान कर उन्हें आइसोलेट करने को जरूरी बताया।
वहीं, ओमिक्रोन के खतरे के प्रति आगाह करते हुए नीति आयोग के सदस्य व कोरोना टीकाकरण टास्क फोर्स के प्रमुख डा. वीके पाल ने लोगों से कोरोना उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन करते रहने और जल्द से जल्द टीके की दोनों डोज लेने की अपील की। उन्होंने बार-बार हाथ धोने, उचित दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे पुराने तौर-तरीकों का कड़ाई से पालन करने के साथ ही बेवजह यात्रा से भी बचने की सलाह दी। साथ ही लोगों से त्योहारों व अन्य धार्मिक व सामाजिक समारोहों से दूर रहने की अपील की। नए साल के जश्न में भी सावधानी की जरूरत बताई। उन्होंने यह भी कहा कि बूस्टर डोज पर विशेषज्ञों की समिति विचार कर रही है। यह भी कहा कि प्रत्येक संक्रमित के नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग करना संभव नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...