रायगढ़। घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने से नगर निगम के तहत कार्य करने वाली स्वच्छता दीदी अतिरिक्त आय कमा रही हैं। निगम क्षेत्र अंतर्गत 48 वार्ड से मिले सूखे कचरे से स्वच्छता दीदियों को 20 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी हुई है। निगम के अंतर्गत कार्य करने वाली स्वच्छता दीदी अब वेस्ट से वेल्थ की ओर बढ़ रही हैं। इसी का नतीजा है कि घरों से प्राप्त होने वाले सूखे कचरे जिसमें कागज, सीसी-बोतल, प्लास्टिक के टूटे-फूटे सामान के साथ लोहा टीन के डिब्बे को बेचकर अब तक में 20 लाख 577 रुपए की अतिरिक्त आमदनी कमाई की गई। निगम के अंतर्गत 145 स्वच्छता रिक्शा संचालित हैं।
इसमें 316 स्वच्छता दीदी वर्तमान में कार्यरत हैं, जो शहर के 48 वार्डों से घर-घर कचरा लेकर निगम के अंतर्गत 10 एसएलआरएम सेंटर में छटनी करती हैं। एक ओर जहां गीले कचरे से खाद बनाने का काम किया जा रहा है। इसी तरह सूखे कचरे से स्वच्छता दीदियों की आर्थिक स्थिति मजबूत भी हो रही है। हर माह सूखे कचरे से प्राप्त रुपए को स्वच्छता दीदियों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक स्वच्छता दीदियों ने 20 लाख 577 रुपए के कबाड़ की बिक्री की है।
गोधन न्याय से मिली 31 लाख से ज्यादा की राशि
निगम के गोबर खरीदी केन्द्रों से प्रतिदिन वर्मी कंपोस्ट और बनाने का भी कार्य चल रहा है। इसमें प्राप्त राशि में से वर्मी कंपोस्ट निर्माण करने वाली स्वच्छता दीदियों को उनके लाभांश का अंश भी मिल रहा है। अब तक वर्मी कम्पोस्ट बनाकर 31 लाख रुपये से ज्यादा का खाद स्वच्छता दीदियों द्वारा बिक्री की गई है।
खुले में न फेंके कचरा
कलेक्शन में आने वाली स्वच्छता दीदियों ने शहरवासियों से अपील की है कि शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए कचरे को खुले में न फेंके। कलेक्शन के लिए आने वाली गाडिय़ोंं में ही कचरा दें। गीला और सूखा कचरा अलग कर दें। इससे न सिर्फ कचरे का सही निपटान होगा व शहर साफ-सुथरा व गंदगी मुक्त होगा तथा स्वच्छता दीदियों को अतिरिक्त आय का जरिया भी मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...