रायपुर, 05 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सुदूर और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र से एक सकारात्मक बदलाव की प्रेरक कहानी सामने आई है। महाराष्ट्र सीमा से सटे नारायणपुर जिले की पदमकोट ग्राम पंचायत में ‘जल जीवन मिशन’ के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्रामीण जीवन को पूरी तरह बदल दिया है।
घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बसे इस गांव में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित हो गई है। लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित इस पंचायत में पहले जहां पानी के लिए संघर्ष आम बात थी, वहीं अब यह गांव विकास का मॉडल बनकर उभरा है।
*सौर ऊर्जा आधारित जल व्यवस्था बनी वरदान*
गांव में जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। साथ ही 10-10 हजार लीटर क्षमता की चार सोलर टंकियां स्थापित की गई हैं, जिससे बिजली पर निर्भरता समाप्त हो गई है। इस आधुनिक व्यवस्था से पंचायत के सभी घरों तक नियमित और स्वच्छ पानी पहुंच रहा है।
*महिलाओं और बच्चों को मिला नया जीवन*
पहले जहां महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब घर में ही पानी उपलब्ध होने से उनका समय और श्रम बच रहा है। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका गतिविधियों में भाग ले रही हैं, जबकि बच्चे अब नियमित रूप से स्कूल जा पा रहे हैं।
*स्वास्थ्य और स्वच्छता में आया सुधार*
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से गांव में जलजनित बीमारियों जैसे डायरिया और पीलिया में कमी आई है। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
*किचन गार्डन से पोषण में बढ़ोतरी*
पर्याप्त पानी मिलने से ग्रामीणों ने अपने घरों में किचन गार्डन विकसित किए हैं। अब वे ताजी और पौष्टिक सब्जियां उगा रहे हैं, जिससे पोषण स्तर में सुधार हुआ है और बाजार पर निर्भरता कम हुई है।
*प्रेरक मॉडल बना पदमकोट*
पदमकोट पंचायत की यह सफलता प्रशासनिक प्रतिबद्धता, सटीक योजना और सतत निगरानी का परिणाम है। यह गांव अब न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन गया है कि स्वच्छ पेयजल कैसे ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का आधार बन सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...