Google Analytics Meta Pixel महज एक छात्रा की परीक्षा के लिए जल परिवहन विभाग ने दो दिन चलाई 70 सीटों वाली नाव - Ekhabri.com

महज एक छात्रा की परीक्षा के लिए जल परिवहन विभाग ने दो दिन चलाई 70 सीटों वाली नाव

केरल में जब एचएससी की परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान हुआ तो 17 साल की छात्रा सैंड्रा बाबू को लगा था कि वह परीक्षा नहीं दे पाएगी। सैंड्रा के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उसने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरी परीक्षाएं छूट जाएंगी क्योंकि मेरे पास अपने स्कूल पहुंचने का कोई साधन नहीं था। फिर उसने केरल राज्य जल परिवहन विभाग (एसडब्ल्यूटीडी) से संपर्क किया और विभाग ने केवल एक छात्रा के लिए 70 सीट वाली नाव चलाई ताकि छात्रा अपनी परीक्षा दे सके। इसके लिए विभाग की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, अलप्पुझा जिले के एमएन ब्लॉक से कोट्टायम जिले के कांजीराम तक की राउंड ट्रिप (आना-जाना) की गई क्योंकि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से कुट्टनाद क्षेत्र में यात्री नौकाओं के संचालन पर रोक लगी हुई थी। सैंड्रा ने कहा कि मैंने एसडब्ल्यूटीडी के कार्यालय में संपर्क किया और उन्हें अपनी मजबूरी बताई। उन्होंने मेरी परिस्थिति को समझा और नाव भेजने का वादा किया। मुझे एसडब्ल्यूटीडी पर गर्व है और मुझे नहीं पता कि मैं अपनी खुशी कैसे जाहिर करूं।’

अकेली यात्री होने के बावजूद नाव में सभी क्रू सदस्य मौजूद थे। नाव ने दोनों दिन 17 साल की सैंड्रा को उसके घर के पास से सुबह 11.30 बजे पिक किया और 12 बजे एसएनडीपी हायर सेकेंडरी स्कूल छोड़ा। जल परिवहन ने अपने इस कदम से लोगों की सद्भावना हासिल की है। नाव छात्रा की परीक्षा खत्म होने का इंतजार करती थी और फिर शाम को चार बजे उसे वापस घर छोड़ देती थी।

Read Also  डॉक्टर से लेकर मां-बाप सभी हैरान…4 इंच पूछ के साथ हुआ बच्चे का जन्म

एसडब्ल्यूटीडी के अधिकारी जापान की उस घटना से अंजान थे जहां एक दूरस्थ रेलवे स्टेशन को तीन साल तक केवल एक यात्री के लिए खुला रखा गया था। इस स्टेशन से एक छात्रा अपने स्कूल आती-जाती थी। उसकी पढ़ाई न छूटे इसलिए यह कदम उठाया गया था। ठीक इसी तरह सैंड्रा के लिए एसडब्ल्यूटीडी द्वारा किए गए इस काम की लोग तारीफ कर रहे हैं।

एसडब्ल्यूटीडी के निदेशक शिवाजी वी नायर ने कहा कि जब सैंड्रा ने उनसे मदद मांगी तो अधिकारियों ने इसपर एक बार भी विचार नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी भी एक छात्रा है। हमारी सरकार के साथ-साथ मंत्री ने सेवा के संचालन में अपना पूरा सहयोग दिया। हमने पांच क्रू सदस्यों के साथ नाव भेजी ताकि उसे घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाया जा सके।’

अलापुझ्झा इकाई के विभाग अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि बोट इंजन वाली नाव को एक बार की यात्रा के लिए किराए पर लेने का खर्च कम से कम चार हजार रुपये आता है। हालांकि सैंड्रा से इस यात्रा के लिए केवल 18 रुपये लिए गए। दोनों तरफ की यात्रा के लिए उससे केवल नौ-नौ रुपये लिए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *