कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के लोग परेशान हैं। इस महामारी से बचने के लिए लोग खाने-पीने की चीजों से लेकर घर का समान सब कुछ समय समय पर सैनिटाइज कर रहे हैं। क्योंकि यह वायरस किसी भी चीज को संक्रमित कर सकता है, इसलिए खुद की और अपने आस-पास के सामान की साफ-सफाई रखना इनदिनों बेहद जरूरी है।
कई रोजमर्रा की चीजों की तरह, मेकअप प्रोडक्ट्स और टूल्स रोगाणु और बैक्टीरिया के लिए एक प्रजनन की जगह बन सकते हैं। अगर आपने कुछ दिनों पहले ही किसी मेकअप प्रोडक्ट को खरीदा है या फिर उसे किसी के साथ शेयर किया है, तो आपके आइटम बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार लिपस्टिक, मस्कारा और आईलाइन कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट हैं, जो आसानी से इस वायरस को फैला सकते हैं।
फेस पाउडर को बैक्टीरिया से दूर रखने के लिए ऐसे करें सफाई
कीटाणुओं से बचने के लिए अपने अपने कॉम्पैक्ट, आईशैडो और ब्लशर को ऊपर की सतह से कुरेद कर रखें। इसके बाद अपनी उंगलियों का उपयोग करने से बचें, क्योंकि आप इन प्रोडक्ट्स को फिर से दूषित कर सकती हैं। किसी भी मेकअप प्रोडक्ट के लिए ब्रश और ऐप्लिकेटर को साफ करना सबसे अच्छा माना जाता है। फाउंडेशन की बॉटल और उसकी नॉजेल को साफ करने के लिए सैनिटाइजल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कॉटन पैड में सैनिटाइजर लेकर गीला करें और उससे फाउंडेशन की बॉटल को साफ कर लें।
ब्रश और स्पॉन्ज की सफाई बहुत जरूरी
अपनी बीजी लाइफ से समय निकाल कर सप्ताह में एक बार अपने मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज को ब्रश क्लींजर से जरूर साफ करें। ब्रश को साफ करने के लिए आप मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। स्पॉन्ज के रूप में, आप डिस्पोजेबल स्पॉन्ज का उपयोग कर सकती हैं। ब्यूटी ब्लेंडर को साबुन से धोया जा सकता है।
लिपस्टिक/मस्करा/आईलाइनर
यदि आपके पास कीटाणुनाशक स्प्रे है, तो मेकअप प्रोडक्ट्स पर उससे स्प्रे कर सकती हैं। इसी तरह, आप मस्कारा और आईलाइनर पर एरोसोल स्प्रे का उपयोग कर उसे सैनिटाइज कर सकती हैं। हालांकि, आई इंफेक्शन से बचना है तो उन आई मेकअप को फेंक दें जो दूषित हो चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...