रायपुर, 9 दिसंबर 2024।कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के डूमरकछार निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के श्यामलाल बिरहोर ने खुशी जताई कि अब उनकी आने वाली पीढ़ी पक्के आवास में रहेगी। उन्होंने बताया कि पांच पीढ़ियों से उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रह रहा था। गरीबी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना ही था।
श्यामलाल ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे घर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खपरैल से पानी टपकने के कारण कपड़े और अन्य सामान भीग जाते थे, और दीवारों के गिरने का डर हमेशा बना रहता था। उन्होंने कहा, “हमने तो अपनी जिंदगी झोपड़ी में ही बिता दी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें जो पक्का मकान मिला है, उसमें हमारे बच्चे सुरक्षित और आराम से रह सकेंगे।”
श्यामलाल का परिवार पारंपरिक रूप से बांस की टोकरियां और सूपा बनाकर बेचता है। साथ ही, वे थोड़ी बहुत खेती भी करते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि पक्का घर बनाने के बारे में सोचना भी संभव नहीं था।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों की जरूरतों को समझते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार है, और जल्द ही वे उसमें रहने जाएंगे।
पीएम आवास योजना से बदल रही हैं जिंदगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी दी है। योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में राशि जारी की गई, जिससे उन्होंने मकान निर्माण शुरू किया। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों को सड़कों, आवास और अन्य विकास योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...