Shirts and Pants Reuse Ideas: कपड़े चाहें कितने ही महंगे खरीद लें कुछ समय बाद वो अपनी रंगत खो ही देते हैं. पुराने कपड़ों का न केवल रंग फीका पड़ जाता है बल्कि उनकी चमक भी गायब हो जाती है. ऐसे में अक्सर लोग उन्हें या तो फेंक देते हैं या फिर किसी को दे देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है आपकी फेवरेट शर्ट या पेंट अगर पुरानी हो गई है तो उसे आप फिर से नया जैसा बना सकते हैं. जी हां बाजार में जाकर फिर से हजारों रुपये खर्च करके आपको दोबारा अपने लिए शॉपिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर ही पुरानी शर्ट-पैंट का फिर से नया जैसा बना पाएंगे. यहां हम आपके लिए पुराने कपड़ों को रियूज करने के ऐसा आइडिया लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
पुरानी शर्ट-पैंट को फिर से नया कैसे बनाएं?
पुरानी शर्ट-पैंट को फिर से नया बनाने के लिए आपको उसे डाई करना पड़ेगा. इसे करने में आपका बिल्कुल न के बराबर खर्च आएगा. यहां हम आपको कपड़ों को डाई करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इससे न तो आपके कपड़े खराब होंगे और न ही आपके पैसे ज्यादा खर्च होंगे.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
पानी: पुरानी शर्ट-पैंट को डाई करने के लिए आपको रंग घोलने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी.
कपड़ा डाई: बाजार में इसके लिए आपको आसानी से पाउडर और लिक्विड दोनों मिल जाएंगे.
बड़ी बाल्टी: शर्ट-पैंट को डाई करने के लिए कलर घोलने और कपड़ों को डुबाने के लिए.
सिरका या नमक: इससे आपकी पुरानी शर्ट-पैंट को रंगते समय रंग को पक्का करने के लिए जरूरत पड़ेगी.
रबर ग्लव्स: अगर आप चाहते हैं कि हाथों को रंग न लगे तो इसकी जरूरत पड़ेगी.
चिमटी या लकड़ी का डंडा: कपड़ों को घोल में हिलाने के लिए.
ऐसे करें स्टेप बाय स्टेप कपड़ों को डाई
सबसे पहले पुरानी शर्ट-पैंट को अच्छे तरह से धो लें. इसके बाद गीले कपड़ों को हल्का निचोड़कर रख लें.
इसके बाद बाल्टी में हल्का गुनगुना पानी लें. इसके बाद पानी में कपड़ा डाई मिलाएं. उसे अच्छी तरह से मिक्स करें. ध्यान रखें कि इसमें गांठ न रह जाएं.
डाई के पैकेट पर दिए दिशा-निर्देश को भी ध्यान पूर्वक पढ़ें. उसका पालन करते हुए प्रोसेस करें. आप 1-2 चम्मच नमक या सिरका भी मिला सकती हैं. इससे रंग बेहतर तरीके से सेट होता है.
सावधानी पूर्वक गीले कपड़े को डाई घोल में डालें. अब चिमटी की सहायता से उसे हिलाएं. ध्यान रखें कि रंग कपड़े पर समान रूप से लगे. इसके बाद शर्ट-पैंट को 30-60 मिनट तक सॉल्यूशन में छोड़ दें.
इसके बाद कपड़े को निकालकर ठंडे पानी से धोएं. इसे हल्के हाथ से साफ करें जब तक पानी साफ न हो जाए. इसके बाद हल्के डिटर्जेंट से धोकर इसे धूप में सुखा सकती हैं.
ये आसान तरीका अपनाकर आप अपने पुरानी शर्ट-पैंट का फिर से नया जैसा बना सकती हैं. इसमें आपका न के बराबर खर्च होगा और पुराने कपड़े रियूज भी हो जाएंगे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...