Google Analytics Meta Pixel कहीं आपको भी तो नहीं है विटामिन डी की कमी, जानिए लक्ष्य - Ekhabri.com

कहीं आपको भी तो नहीं है विटामिन डी की कमी, जानिए लक्ष्य

रायपुर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, कमजोरी या शरीर में सुस्ती महसूस होना आम बात माना जाता है. महिलाओं और पुरुषों के साथ यह कम उम्र के युवाओ में भी होने लगी है. ज्यादातर लोग इसे तनाव, नींद की कमी या ज्यादा काम का नतीजा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार ये साधारण दिखने वाले लक्षण शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी का संकेत भी हो सकते हैं. ऐसी ही एक समस्या है विटामिन D की कमी, जो अक्सर शुरुआती दौर में बिना स्पष्ट लक्षणों के सामने आती है.

विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन D की कमी के शुरुआती संकेत इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें रोजमर्रा की थकान या तनाव समझकर अनदेखा कर देते हैं. हालांकि समय रहते इन संकेतों को पहचानना हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. चलिए आपको इसके कुछ लक्षण के बारे में बताते हैं .

 

थकान महसूस होना

 

अगर पर्याप्त नींद लेने के बावजूद दिनभर एनर्जी की कमी महसूस होती है और शरीर हमेशा थका-थका लगता है, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है. कई लोग इसे काम के दबाव या व्यस्त लाइफस्टाइल का असर मान लेते हैं, जबकि लंबे समय तक बनी रहने वाली थकान को गंभीरता से लेना चाहिए.

 

मांसपेशियों में कमजोरी

 

विटामिन डी की कमी का एक और आम संकेत मांसपेशियों की ताकत कम होना है. खासतौर पर जांघों, कमर या पैरों में भारीपन महसूस हो सकता है. कई लोग इसे बढ़ती उम्र या व्यायाम की कमी से जोड़ते हैं, लेकिन वास्तव में विटामिन डी मांसपेशियों के सही कामकाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है.

Read Also  बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह होरा का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

 

शरीर और हड्डियों में दर्द

 

अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के शरीर में दर्द, अकड़न या हड्डियों में हल्का-हल्का दर्द बना रहता है, तो यह भी कमी का संकेत हो सकता है. विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के एब्जार्व में मदद करता है उसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

 

बाल झड़ना और मूड में बदलाव

 

कुछ लोगों में विटामिन डी की कमी का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देता है. चिड़चिड़ापन, उत्साह की कमी, मन उदास रहना या जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना ऐसे संकेत हैं जिन्हें अक्सर तनाव का परिणाम मान लिया जाता है. हालांकि कई बार इसके पीछे पोषण संबंधी कमी भी जिम्मेदार हो सकती है.

 

ये भी है लक्षण

 

अगर आपको अक्सर सर्दी-जुकाम या अन्य इंफेक्शन हो जाते हैं और ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है, तो यह कमजोर इम्यून सिस्टम का संकेत हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

 

इन लोगों को इसका ज्यादा खतरा? जो लोग ज्यादातर समय घर या ऑफिस के अंदर बिताते हैं और धूप के संपर्क में कम आते हैं, उनमें विटामिन डी की कमी का जोखिम अधिक होता है. इसके अलावा बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, मेनोपॉज के बाद की महिलाएं और प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं. अगर ये लक्षण कई हफ्तों तक बने रहें, तो डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन डी की जांच करानी चाहिए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *