ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंग, छोड़ेंगे दम मगर तेरे साथ ना छोडेंगे। फ़िल्म शोले का ये गाना 1996 के डीएच्एमएस के बेच पर बिल्कुल फिट बैठता है। दोस्तों के इस जिंदादिल ग्रुप में 22 ऐसे जिगरी दोस्त हैं जिन्हें हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ दिया है। इस ग्रुप में ऐसे कई रोचक नियम भी हैं जिसके कारण इनके बीच कभी गिला शिकवा के लिए कोई जगह नहीं है। इनके बीच है तो बस हमेशा साथ देने का विश्वास।
अक्सर देखा जाता है कि करियर बनने के बाद सब अपनी लाइफ में बिजी हो जाते हैं, लेकिन डॉक्टरों के इस ग्रुप में ऐसा कुछ नही हुआ। पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई और आज भी उस दोस्ती में वही ताज़गी है जो कॉलेज के पहले साल में महसूस हुई थी। ग्रुप में सभी लोग छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले में रहते है, लेकिन किसी को भी जब जरूरत होती है तो ये फासले भी चंद घंटों में दूर हो जाते हैं। इस ग्रुप के विजय शंकर बताते हैं कि ग्रुप में कई नियम हैं,जिसके कारण हमारे बीच मे कभी शिकायत होने की गुंजाइस ही नही होती है।
ग्रुप में जिसका भी जन्मदिन होता है वो खुद ग्रुप में सभी दोस्तों को फोन करके याद दिलाता है कि आज उसका जन्मदिन है, इससे भूलने और नाराज होने का सवाल ही नहीं उठता। इसके अलावा हर साल अपनी सहमती से 2, 3 दिनों का कही भी घूमे का टूर बनता है, जिसमें ग्रुप में लोग साथ में घूमने जाते हैं। ग्रुप के राकेश तिवारी की मानें तो ये दिन साल भर के लिए यादगार हो जाते हैं। डॉ राकेश, डॉ रोहित जैन, डॉ विजयशंकर, डॉ प्रवीण राय, डॉ विश्वनाथ, डॉ संजय ने अमरकंटक, बारनवापारा, विशाखापटनम समेत कई जगहों में साथ में सैर की है। रियूनियन के अलावा हर साल भी ग्रुप के दोस्त साथ मिलते हैं इसमे भूमिका, सुषमा, लीना और ग्रुप के सभी फ्रेंड्स शामिल होते हैं।
डॉक्टरों के इस ग्रुप की खास बात ये है कि परीक्षा की घड़ी के हर कोई एक दुसरे के लिए खड़े रहता है। 2007 में डॉ अमरीश के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना घटी उनका एक्सीडेंट हो गया। ब्रेन में क्लोटिंग आने के कारण वे बेहोश हो गए। जैसे ही दोस्तो को बात पता चली सभी अमरीश को चारों तरफ से घेर लिए और उनके लिए हर संभव कोशिश में जुट गए। ऐसे वक्त में दोस्तों का मॉरल सपोर्ट बहुत मायने रखता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...