Google Analytics Meta Pixel नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश की चेतावनी - Ekhabri.com

नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज…इन जिलों में बारिश की चेतावनी

 

छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा शुरू होने के चलते लोगों को गर्मी की डबल मार झेलनी पड़ रही है। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। नौतपा के तीसरे दिन मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादल छाए होने के कारण लोगों को भीषण धूप से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर कम ही देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं सोमवार के बाद लू भी चल सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के आठ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की बात कही है। इसके साथ ही देर रात राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *