Google Analytics Meta Pixel पश्चिम बंगाल चुनाव: 75 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में जदयू - Ekhabri.com

पश्चिम बंगाल चुनाव: 75 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में जदयू

 

पटना। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है . बंगाल चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल टीएमसी और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी आमने-सामने हैं. भाजपा ने बंगाल चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है, इसी बीच बंगाल चुनाव को लेकर बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी ने भी ताल ठोंक दिया है. जेडीयू भी पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी में जुट गई है और पार्टी ने दावा किया है कि बंगाल की 75 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे कर लिए जदयू तैयार है.जदयू के बंगाल प्रभारी विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने चुनाव लडऩे की बात कहते हुए कहा कि वे लगातार बंगाल इकाई से संपर्क में हैं. जेडीयू की बंगाल इकाई 75 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारी में जुटी है. पार्टी बंगाल चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है. हमारी पार्टी 75 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, खास कर वैसे सीटों को चिन्हित किया गया जो बिहार से सटे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही बंगाल इकाई के नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेगी. नेताओं की मीटिंग में सब कुछ तय हो जाएगा.
-गठबंधन पर फैसला नीतीश कुमार का
जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा, बंगाल में चुनाव लडऩे के संबंध में बीजेपी से बात होगी. अगर सहमति नहीं बनी, तो हम 75 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. जेडीयू, बीजेपी की सहयोगी दल है, लेकिन पहले भी हम झारखंड में अलग होकर चुनाव लड़े हैं. ऐसे में पश्चिम बंगाल में अगल होकर चुनाव लडऩे में कहीं कोई परेशानी नहीं है. बता दें कि झारखंड से पहले बीजेपी के साथ मिलकर जदयू ने अभी हाल में में दिल्ली विस चुनाव भी लड़ा था, लेकिन सफलता कहीं नहीं मिली थी. झारखंड और दिल्ली में मुंह की खाने के बाद अब जेडीयू बंगाल चुनाव की तैयारी में है.
नहीं होगा कोई टकराव
पश्चिम बंगाल में जदयू के चुनाव लडऩे की तैयारी को देखते हुए बीजेपी ने साफ कर दिया है कि बंगाल में चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी में किसी तरीके की टकराहट नहीं होगी. बीजेपी नेता संजय मयूख ने कहा कि पहले भी कई राज्यों में बीजेपी और जदयू अलग-अलग या फिर साथ में मिलकर चुनाव लड़ चुकी है और इस बार बंगाल चुनाव को लेकर भी आपसी बातचीत कर निष्कर्ष निकाल लिया जाएगा. जदयू अलग भी चुनाव लड़े तो हमे इस पर आपत्ति नहीं है.कोई भी फैसला शीर्ष नेतृत्व का होगा .चुनाव लडऩे के लिए सभी दल स्वतंत्र हैं. कोई भी कहीं जाकर चुनाव लड़ सकता है.

Read Also  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 6 अक्टूबर से

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...