देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई जगहों से वैक्सीन की कमी की बात सामने आ रही है। इसे देखते हुए कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि जो भी कंपनी की दवा मिलती है उसका पहला डोज लगवा लें। बाद में दूसरे डोज के समय दूसरी कंपनी की वैक्सीन की डोज ली जाए तो क्या होगा। क्या संक्रमण के इस दौर में अलग-अलग कंपनी की दवा लगा सकते हैं। इस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि ऐसा करना बिल्कुल गलत होगा। दोनों वैक्सीन अलग-अलग फार्मूले पर बनी हैं और उनका सॉल्ट भी अलग-अलग है। ऐसे में दूसरी डोज भी उसी कंपनी की लगवानी चाहिए, जिसकी पहली डोज लगी हो।
भारत में वैक्सीन मिक्सिंग का मामला समाने आया है। यहां महाराष्ट्र के जालना जिले में एक बुजुर्ग को पहले कोवैक्सीन की डोज दी गई, उसके बाद कोविशील्ड की। यानी पहली डोज किसी और वैक्सीन की लगी और दूसरी किसी और की। नियम के मुताबिक उन्हें दूसरी डोज भी इसी कंपनी की लगाई जानी चाहिए थी लेकिन गलती से उन्हें दूसरी डोज कोविशील्ड की लगा दी गई। वैक्सीन के इस मिक्स अप का उनपर अभी तक कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है।
इस बारे में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पाया कि अगर दो टीकों को मिक्स किया जाए तो कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि साइड इफेक्ट्स जरूर बढ़ सकते हैं। अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं है कि वैक्सीन का कॉकटेल कोविड-19 के खिलाफ कितनी इम्युनिटी देता है। ‘द लैंसेट’ में छपी रिसर्च के मुताबिक, रिसर्चर्स ने पहले लोगों को अस्त्राजेनेका वैक्सीन (कोविशील्ड) की डोज दी और उसके चार हफ्ते बाद फाइजर की वैक्सीन की।
मिक्स्ड डोज लेने वालों में साइड इफेक्ट्स ज्यादा नजर आए, मगर परेशानी जल्द ही दूर हो गई। ठंड लगना, बुखार आना, सिरदर्द और थकान जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिले। यह रिसर्च 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर की गई थी। कुछ पार्टिसिपेंट्स में वैक्सीन का क्रम बदलकर भी देखा गया। मतलब उन्हें पहले फाइजर की वैक्सीन दी गई, फिर अस्त्राजेनेका वैक्सीन की डोज। नतीजों में कोई बदलाव नहीं दिखा। फिलहाल स्टडी चल रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...